-->
अब भामाशाह कार्ड तो बनवा दिया तो फायदा किस में आएगा ।सीधे आपको हाथ में तो हम सबको देने आएंगे नहीं। तो ऐसा करो कि आप अकाउंट खुलवा दो lलो भाई चलो अकाउंट खुलवाने हैंl अकाउंट खुलवाने के लिए क्या चाहिए आधार कार्ड और मिनिमम हजार रुपए चाहिए। अकाउंट के अंदर हजार रुपए लेकर आ गए हम उधार किसी से । कि भाई भामाशाह कार्ड से हमको जब फायदा मिलेगा ।तो हम आपको हजार रुपए वापस दे देंगे ।सबने खुलवा दिए ।बहुत ज्यादा अकाउंट हो गया सरकार को लगा कि पैसा तो बहुत आया है अकाउंट के अंदर लेकिन सब के अकाउंट में बहुत कम कम पैसा है। तो निकाला कैसे जाए। तो सरकार ने नई स्कीम लगाई कि भाई अकाउंट के अंदर मिनिमम 3000 होने चाहिए नहीं तो उसके ऊपर फाइन लगेगा। लो भाई किसी को तो पता ही नहीं लगा और ₹1000 जमा करा रखे थे वह भी दो-तीन महीने के अंदर सरकार ने निकाल दिए ।जिस से पैसे उधार लेकर आए थे वह ज्यादा ही सर खाने लगा तो भाई साहब बैंक में गया। कि अब वह हजार रुपए वापस निकाल कर ले आते हैं ।और इसको दे देते हैं। जब भामाशाह वाले आएंगे ना तो वह मैं रख लूंगा । गया बैंक में पूछा भाई हमारे ₹1000 जमा करा रखे थे दे दो। बोले कौन सा हजार रुपए वह तो सारे फाइन में कट गए आपके मिनिमम बैलेंस 3000 रखना था आपने ₹1000 ही रखें अगले महीने से 3000 नहीं जमा किया तो हम आपके घर आकर के 150 सो रुपए ले जाएंगे अब आप ही बताओ जिसके पास पैसे नहीं है उसी का तो मिनिमम बैलेंस रहेगा ।किसके पास होगा तो वह अपने आप ही जमा करा देगा खाते के अंदर। किसी को अपने अकाउंट में कम पैसे रखने का शौक होता है क्या ।कम पैसे रखने का चार्ज है और करोड़ों पैसे रखने का कोई चार्ज नहीं है। ऐसा क्यों भाई ।क्योंकि पता है जिसके पास ज्यादा पैसा है उससे पैसे काटेंगे तो वह वापस निकलवा देगा और कम पैसे हैं उसको जानकारी भी उतनी कम है कुछ पता है नहीं। एक दो बार आएगा और घर जाकर बैठ जाएगा सारे पैसे चार्ज में कट गए हैं उन पैसों का हुआ क्या तो बोलेंगे वह तो खजाना में चला गया खजाना भर रहा है अरे भाई आपको खजाना ही भरना है तो जिस के अकाउंट में करोड़ों पैसे हैं उनसे काटो ।किसी की हिम्मत है क्या एक भी पैसे काटने की ।उनके पैसे भी तो बैंक में सुरक्षित है उनका भी तो चार्ज लगा दो। क्या नहीं लगा सकते हैं कम पैसे हैं तो चार्ज हैं ज्यादा पैसे है तो कोई दिक्कत नहीं है गरीब को और गरीब बनाते रहो और अमीर को और अमीर बनाते रहो ।अच्छे दिन आ रहे हैं अच्छे दिन आ रहे हैं तुम तो बोलो ही गरीबों को भी कान में बोलते रहो अच्छे दिन आ रहे हैं अच्छे दिन आ रहे हैं तो वह भी जो सुनेगा वही बोलेगा|
By Ramswaroop Bishnoi 

Post a Comment

أحدث أقدم